फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   गंबर खड्ड में डूबने से बालक की मौत, मामा को खाना पहुंचाने गया था कार्तिक

गंबर खड्ड में डूबने से बालक की मौत, मामा को खाना पहुंचाने गया था कार्तिक

Mon, 01 Apr 2019 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
मामा को खाना पहुंचाने गए बालक की गंबर खड्ड में डूबने से मौत
विज्ञापन

पंजली पंप हाउस पर तैनात हैं मामा, खाना देने के बाद खड्ड में नहाने उतर गया 13 वर्षीय कार्तिक
गहरे पानी में नहाने चला गया कार्तिक, कुनिहार अस्पताल में मौत की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। पंजली गांव के पास गंबर खड्ड में डूबने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक छुट्टियों में अपने ननिहाल पंजली रामशहर गया था। यहां दोपहर को वह अपने मामा को खाने पहुंचाने चला गया। उसका मामा तारा चंद गंबर खड्ड पर बने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के पंपहाउस पंजली में कार्यरत हैं। मामा को खाना देने के बाद बालक गंबर खड्ड में नहाने चला गया और खड्ड में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कार्तिक पुत्र रमेश चंद निवासी गांव सेली तहसील अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है। काफी देर तक जब कार्तिक मामा तारा चंद के पास वापस नहीं लौटा तो वह उसे ढूंढने के लिए गंबर खड्ड की तरफ गया। यहां कार्तिक बेसुध पानी में पड़ा था। तारा चंद उसे सिविल अस्पताल कुनिहार ले आया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के मामा तारा चंद ने बताया कि सुबह करीब ग्यारह बजे कार्तिक खाना लेकर आया था। लेकिन उसे यह पता नहीं था कि वह गहरे पानी में नहाने चला जाएगा। वह काम में व्यस्त था तो कार्तिक गंबर खड्ड में चला गया। उन्हें इस बात की भनक भी नहीं लगी कि उनके बिल्कुल पास ही उनके भानजे की डूबने से मौत हो रही है। सिविल अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. शिवानी ने बताया कि जब बालक को अस्पताल लाया गया उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि जांच में इसकी पुष्टि के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है। थाना रामशहर के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कार्तिक की मौत के बाद समूचे सेली गांव में मातम पसरा है। हादसे की सूचना मिलते ही सेली से बड़ी संख्या में लोग सिविल अस्पताल कुनिहार पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed