{"_id":"5b9a71ad867a557fe4469195","slug":"21536848301-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ोग के पास एनएच पर गिरा मलबा, पुलिस ने बदला हाइवे का यातायात रूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ोग के पास एनएच पर गिरा मलबा, पुलिस ने बदला हाइवे का यातायात रूट
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। सोलन में बुधवार रात को हुई तेज बारिश के चलते बड़ोग के पास एनएच पर मलबा गिर गया। सड़क पर मलबा आने से रात को पुलिस ने ट्रैफिक को कुमारहट्टी और सोलन बाईपास की ओर बदल दिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी यहां पहाड़ी दरक चुकी है। वीरवार सुबह लोक निर्माण विभाग ने एनएच से मलबा हटाने के बाद बड़ोग मार्ग पर ट्रैफिक को सुचारु कर दिया। बुधवार रात को बड़ोग के समीप भारी मलबा एनएच पर गिर गया था। इसके बाद पुलिस ने बड़ोग बाईपास से जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी।
इस दौरान शिमला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को सोलन बाईपास से भेजा गया जबकि चंडीगढ़ से शिमला आ रहे वाहनों को कुमारहट्टी से डायवर्ट किया गया। रात को हुई तेज बारिश के चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान एनएच पर कुछ समय के लिए जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्ट करने के बाद जाम कम हुआ। बड़ोग के पास इसी जगह पर कुछ समय पहले भी भारी मलबा गिरा था। खास बात यह रही कि मलबा गिरने समय कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया है। धर्मपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बड़ोग के समीप मलबा गिर गया था। इसके चलते ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। सुबह के समस एनएच को खोल दिया गया है। वीरवार को राजगढ़ मार्ग पर भी सुबह के समय जाम जैसी स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि शामती के पास एक ट्रक के नाले में फंस जाने से सड़क पर जाम लगा रहा। इसके बाद क्रेन से ट्रक को निकाला गया जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन