{"_id":"5bbcd985867a5528442e6fee","slug":"201539103109-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठाड़ के नालका में खाई में गिरी वैन, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुठाड़ के नालका में खाई में गिरी वैन, चालक की मौत
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैन खाई में गिरी, चालक की मौत
कुठाड़ चौकी क्षेत्र में नालका के समीप पेश आया हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कुठाड़(सोलन)। कुठाड़ चौकी के समीप नालका क्षेत्र में एक वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने चालक को गहरी खाई से निकालकर स्थानीय अस्पताल चंडी पहुंचाया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक की पहचान पूर्ण चंद पुत्र चौंकू राम निवासी गांव बागी के रूप में हुई है। वैन चालक कुठाड़ से मटकूड़ा की ओर जा रहा था। नालका क्षेत्र के समीप अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ कुठाड़ बसंत राम ठाकुर ने मौके पर पुहुंच कर जिला प्रशासन की ओर से मृतक के बेटे को बीस हजार रुपये फौरी राहत राशि के रूप में प्रदान किए।