{"_id":"5af86aec4f1c1be9408b5091","slug":"201526229740-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के कामगार से 20 किलो भुक्की बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी के कामगार से 20 किलो भुक्की बरामद
Updated Sun, 13 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी की एसआईयू टीम ने उत्तर प्रदेश के कामगार के किराए के मकान से करीब 20 किलो भुक्की बरामद की है। एसआईयू की टीम खरुणी बाजार में गश्त पर थी। सूचना मिलने पर रमेश कुमार निवासी कैलाई, तहसील मढेर जिला बदायूं (यूपी) के कमरे में दबिश दी। टीम ने यहां से 19 किलो 834 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद की। एसपी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन