फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   छावनी के जेई पर सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दायर

छावनी के जेई पर सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दायर

Sun, 21 Jan 2018 10:15 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
छावनी के जेई पर सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दायर
सीबीआई

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)।
रिश्वत के आरोप में सुबाथू छावनी के कनिष्ठ अभियंता पर लंबे समय बाद सीबीआई ने चार्जशीट दायर कर दी है। इसके बाद छावनी परिषद की ओर से कनिष्ठ अभियंता का निलंबन रद्द करने के अटकलों पर भी विराम लग चुका है। फिलहाल रिश्वत लेने के आरोप में घिरे कनिष्ठ अभियंता को सीबीआई से राहत मिलने से पहले निलंबित ही रहना पड़ेगा। लेकिन चार्जशीट दायर होने से एक बार फिर कनिष्ठ अभियंता अमरीश जौली की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बता दें कि अप्रैल, 2017 में छावनी परिषद के एक ठेकेदार की शिकायत पर रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने परवाणू में जाल बिछाकर कनिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई ने एक्ट 1988 के तहत मामला दर्ज किया है। छावनी उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया की 19 अप्रैल, 2017 को छावनी के एक ठेकेदार से रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई की टीम ने सुबाथू छावनी के कनिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया की सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है।
विज्ञापन


70 हजार रिश्वत मांगने का आरोप
छावनी परिषद सुबाथू के कनिष्ठ अभियंता अमरीश जौली को सीबीआई की टीम ने दिल्ली के एक ठेकेदार की शिकायत पर 70 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में परवाणू के नजदीक गिरफ्तार किया था। इसके बाद गुड़िया रेप केस के चलते लंबे समय तक सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दायर नहीं कर पाई। इसके बाद छावनी परिषद में जेई के निलंबन को रद्द करने पर भी विचार विमर्श किया जा रहा था। हालांकि सीबीआई ने समय-समय पर छावनी परिषद का दौरा कर दस्तावेज खंगालने में कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन बीते दिनों सीबीआई कोर्ट में अमरीश जौली के खिलाफ चार्जशीट दायर होने के बाद छावनी परिषद में होने वाली बोर्ड बैठक में राहत की उम्मीद भी खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और ठेकेदार कड़ी से जुड़ा
ठेकेदार से रिश्वत की रकम वसूलने के आरोपों में सुबाथू छावनी परिषद के एक और ठेकेदार हंसराज का नाम भी इस कड़ी से जुड़ा हुआ है। आरोप है की हंसराज को मोहरा बनाकर दिल्ली के ठेकेदार से रिश्वत का जाल बुना गया था। सीबीआई की एफआईआर के तहत ठेकेदार और आरोपी के बीच फोन पर हुई रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed