फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   2.50 करोड़ उधारी शराब मामले में ठेकेदारों का पुलिस रिमांड बढ़ा

चार ठेकेदार सोमवार तक अतिरिक्त रिमांड पर

Sat, 02 Dec 2017 10:08 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
2.50 करोड़ उधारी शराब मामले में ठेकेदारों का पुलिस रिमांड बढ़ा
अदालत। - फोटो : amar ujala
बद्दी (सोलन)। बहुचर्चित ढाई करोड़ की उधारी शराब मामले में गिरफ्तार किए चार ठेकेदारों का पुलिस रिमांड बढ़ गया है। शनिवार को पुलिस ने इन ठेकेदारों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें सोमवार तक के तीन दिन के अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मुख्य आरोपी ईटीआई को पहले ही न्यायिक हिरासत मिल चुकी है। पुलिस इस मामले में अन्य सात नामजद आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी करेगी। मामले के सुर्खियों में आने के बाद और ईटीआई मामले के मुख्य आरोपी ईटीआई अंकुश चौहान निवासी नगरोटा बांगवा जिला कांगड़ा की गिरफ्तारी के बाद चार ठेकेदारों भूपिंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव गंगर हंडोला, तहसील बंगाणा, जिला ऊना, राकेश शर्मा पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव उपरला बसाल, तहसील एवं जिला ऊना, चंचल कुमार पुत्र रामदास निवासी गांव एवं डाकघर पंजावर, तहसील हरोली जिला ऊना, जोगिंद्र लाल पुत्र जीवन लाल निवासी गांव एवं डाकघर रायपुर, तहसील एवं जिला ऊना को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

बद्दी के सनसिटी के समीप एल-एक शराब के गोदाम में यह गोरखधंधा हुआ है। यहां पर ईटीओ का पद होने के बावजूद ईटीआई की तैनाती की थी। यहां कार्य ऑनलाइन न होकर ऑफलाइन होता रहा। ऑडिट में इस गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ था। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि चार ठेकेदारों को शनिवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें सोमवार तक तीन दिन का अतिरिक्त पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सात नामजद अन्य ठेकेदारों की गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed