फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बथालंग में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बथालंग में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 18 May 2019 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत के शिमला मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बथालंग नामक स्थान में एक युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार पंकज कुमार (30) पुत्र ज्ञानेश्वर निवासी धमून, पनेश जिला शिमला जो बथालंग में एक किराये के मकान में ढाबा चलाता था। वह एक दिन पहले से लापता था। इसकी जानकारी परिजनों ने अर्की पुलिस को दी थी। शनिवार सुबह फिर से उसके परिजन अर्की थाना पहुंचे और पंकज की जानकारी मांगी। इसके बाद एसएसओ कर्म सिंह मौके पर गए।


उन्होंने लोगों से पूछताछ की। मृतक के भाई नीरज ने बताया कि वह काफी समय से ढाबा चलाता था और उसके साथ दो अन्य कर्मचारी काम करते थे। ढाबा रात-दिन चलता है, इसलिए वह रात को अन्य कर्मचारी को सुला देता था और खुद काम करता था। शुक्रवार सुबह-सुबह कर्मचारियों को होटल में पंकज नहीं मिला तो उन्होंने उसकी सूचना परिजनों को दी तथा परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस व अन्य लोग उसे ढूंढते हुए ढाबे के नजदीक जंगल में गए जहां पंकज की लाश पड़ी थी। उधर, एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति के शरीर में कोई गहरा घाव नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed