{"_id":"5c8ba5afbdec2214023348ab","slug":"191552655791-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन बढ़ाई दिन-रात की गश्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोकसभा चुनाव में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन बढ़ाई दिन-रात की गश्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में सुरक्षा के लिए बढ़ाई दिन-रात की पुलिस गश्त
सोलन के सीमावर्ती क्षेत्रों और सड़कों पर दिन-रात सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर
बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की भी ली जा रही तलाशी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिला सोलन में लोक सभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर सहित एनएच पर गश्त को दिन-रात कर दिया है। वहीं इसमें गश्त लगाने वाली पुलिस टीम की संख्या को बढ़ा दिया गया है। पुलिस बाहरी वाहनों की तलाशी ले रही है, वहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशानुसार आचार संहिता को तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार की जाएगी। यह निर्णय सोलन पुलिस लाइन में आयोजित जिला क्राइम बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने की। इसके अलावा बैठक में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान सहित विभिन्न थानों में लंबित पड़े मामलों पर भी चर्चा की गई। इसमें काफी समय से लंबित पड़े मामलों का जल्द निपटारा करने के भी निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा बताया कि पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ शुरू किया गया अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। इस मौके पर एएसपी सोलन शिव कुमार, डीएसपी सोलन दिनेश शर्मा, एसएचओ सोलन धर्मसेन नेगी, सीटी चौकी प्रभारी भोम प्रकाश, सपरून चौकी प्रभारी अंबीलाल, जिला सोलन के डीएसपी सहित थाना प्रभारी मौजूद रहे।
सीसीटीवी से भी रखी जा रही पैनी नजर
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात किया जाएगा। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से पुलिस को सुरक्षा को लेकर भी निर्देश दिए हैं। पुलिस की ओर से राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों व सड़कों पर विशेष कार्यबल दिन-रात सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा वाहनों का निरीक्षण भी किया जा रहा है जिसके लिए पुलिस ने विभिन्न टीमें गठित की हैं।
संवेदनशील मतदान केंद्र पर रहेगी विशेष सुरक्षा
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 10 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। 46 संवेदनशील मतदान केंद्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। इसमें पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि को लेकर व निर्वाचन अधिकारियों के नियमानुसार अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जा सकती है। उक्त केंद्रों में पुलिस विशेष रूप से सुरक्षा का ध्यान रख रही है। इसमें शक के घेरे में आने वाले व्यक्ति पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
हथियार जमा करवाएं लोग
बैठक में निर्णय लिया गया कि बंदूक लाइसेंस वाले लोगों को अपनी-अपनी बंदूकें संबंधित थाना में जमा करवाने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के दौरान सभी बंदूकें थाना में जमा करवाई जा रही हैं। लोग अपनी बंदूकें जमा करवा रहे हैं और उन्होंने बाकी बचे लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी बंदूकें जमा करवाएं। यदि इसमें कोई व्यक्ति अपनी बंदूकें जमा नहीं करवाता तो उसके खिलाफ निर्वाचन आयोग के नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।