{"_id":"5c78205fbdec2273970e5d98","slug":"191551376479-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी तहसील कार्यालय में आयकर विभाग के कर्मचारी खंगाल रहे रिकॉर्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी तहसील कार्यालय में आयकर विभाग के कर्मचारी खंगाल रहे रिकॉर्ड
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। आयकर विभाग ने पिछले एक सप्ताह से बद्दी तहसील को अपना निशाना बनाया हुआ है। आयकर विभाग के अधिकारी कई दिनों से सुबह से ही बद्दी तहसील में डेरा डाल लेते हैं और देर शाम को जाते हैं। बद्दी तहसील में पूर्व में हुए कुछ गलत कार्यों को लेकर कई शिकायतें मिली हैं जिसकी जांच आयकर विभाग तक पहुंची है। लगातार छह दिन से आयकर अधिकारी यहां दस्तावेजों और फाइलों को गहनता से खंगाल कर महत्वपूर्ण तथ्य जुटा रहे हैं।
हालांकि, इस बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यालय के कई संदिग्ध फाइलों को कब्जे में लेकर खंगाला। यह देखा कि यह रजिस्ट्रियां और पंजीकरण सही हुआ है या गलत। इस दौरान तहसील कार्यालय में कामकाज प्रभावित भी रहा। आयकर विभाग गुप्त शिकायत पर पिछले दो तीन सालों का राजस्व रिकॉर्ड खंगाल रहा है।
तहसीलदार बद्दी मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि आयकर विभाग की यह रुटीन की कार्रवाई है। आयकर अधिकारी बद्दी जितेश कुमार ने कहा कि अभी वे बाहर हैं, इसलिए इस बारे में कुछ नहीं बता सकते।