{"_id":"5c656fc5bdec223c46438e33","slug":"191550151621-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की के गरड़नाग में खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अर्की के गरड़नाग में खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की के गरड़नाग में खाई में गिरी कार, एक की मौत
बाड़ीधार से लौटते समय हादसा; दो घायलों को सिर पर आई हैं चोटें, आईजीएमसी रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत गरड़नाग में एक कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार एक कार बड़ीधार से सरयांज की तरफ आ रही थी कि अचानक गरड़नाग में अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें हेमचंद ( 33) पुत्र लेख राम निवासी धुंदन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दो अन्य नरेश कुमार (30) पुत्र मस्तराम निवासी धुंदन, चालक दिनेश कुमार (20) पुत्र सोहनलाल निवासी जोबड़ी को गहरी चोटें आई हैं। इन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से सरयांज तक लाया गया। उसके बाद 108 की सहायता से इन्हें अर्की अस्पताल पहुंचाया गया।
डीएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि कर बताया कि मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दो अन्य घायल व्यक्तियों के सिर में गहरी चोटें आने के कारण इन्हें शिमला के आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।