{"_id":"5bbe0583867a55283b25edc5","slug":"191539179907-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडढे में गिरकर बाइक सवार की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गडढे में गिरकर बाइक सवार की हुई मौत
Updated Wed, 10 Oct 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-बद्दी हाईवे पर खेड़ा के पास एक गड्ढे में बाइक जाने के कारण एक को जान से हाथ धोना पड़ा। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में विकास कुमार दुबे पुत्र जयराम दुबे निवासी गांव व डाकघर खेड़ा तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह कंपनी से खेड़ा में मंगलवार देर रात्रि करीब 10:30 बजे पहुंचा तो देखा कि एक बाइक सवार अपने बाइक पर बद्दी से नालागढ़ की ओर जा रहा था। बाइक सवार सड़क पर बने गड्ढे में वाहन सहित गिर गया जिससे उसे सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। उसे निजी वाहन में उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आधार कार्ड के अनुसार युवक की पहचान साहिल गुलेरिया पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी ओकथोली तहसील जवाली कांगड़ा के रूप में हुई है। एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है।