फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कुठाड़ में दिनदिहाड़े चोरी, घर की खिड़की तोड़कर घुसे चोर

कुठाड़ में दिनदिहाड़े चोरी, घर की खिड़की तोड़कर घुसे चोर

Wed, 25 Jul 2018 05:48 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
कुठाड़ में दिनदहाड़े चोरी, घर की खिड़की तोड़कर घुसे चोर
विज्ञापन

घर से सोने की अंगूठी, चेन और चांदी के सिक्के चोरी कर शातिर रफूचक्कर
पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं, केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुठाड़ (सोलन)। पुलिस चौकी कुठाड़ के तहत खारशी गांव में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। शातिरों ने खिड़की तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और वहीं रखे गहनों पर हाथ साफ कर लिया। खारशी गांव में भरत सिंह के घर चोरों ने दिनदहाड़े घर की खिड़की तोड़कर नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। घटना को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार होने में भी सफल रहे।
जानकारी के मुताबिक भरत सिंह सोलन के चंबाघाट में ढाबा चलाता है। वह घर पर ताला लगाकर सोलन गया था। दोपहर को स्थानीय लोगों ने उन्हें दूरभाष पर सूचना दी कि उनके घर चोरों ने खिड़की तोड़कर किसी घटना को अंजाम दिया है। भरत सिंह ने इसकी सूचना कुठाड़ पुलिस चौकी में दी और पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। भरत सिंह ने बताया कि चोरों ने उनके घर से एक सोने की अंगूठी, चेन, चांदी के सिक्के और कुछ मूर्तियां चुराई हैं। इनकी कीमत 60 से 70 हजार रुपये बताई जा रही है। क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस चोरी से दहशत का माहौल है। अभी कुछ ही दिन पहले चोरों ने स्यारठ मंदिर और ओला पीर दरगाह से भी नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ किया था। एक महीने में हुई लगातार चोरियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस थाना कसौली के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस चोरी की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed