फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मलबे में दबे दो मजदूर, सुरक्षित निकाले

मलबे में दबे दो मजदूर, सुरक्षित निकाले

Wed, 23 May 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
मलबे में दबे दो मजदूर, सुरक्षित निकाले
सोलन। कोटलानाला जेबीटी मार्ग पर बुधवार सुबह भवन निर्माण में लगे दो मजदूर मलबे में दब गए। मजदूर पिल्लर लगाने के लिए खुदाई कर रहे थे कि अचानक भूस्खलन शुरू हो गया। हादसे के समय मौके पर आधा दर्जन मजदूर काम में लगे हुए थे। अन्य मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। जबकि दो मलबे की चपेट में आ गए। एक पूरी तरह से मलबे में दब गया। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मलबे में दबे मजदूर को जिंदा निकालने के लिए डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। दोनों घायलों की पहचान धनेश कुमार व गणेश कुमार निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, होमगार्ड सहित पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई थी। मलबा गिरने से घायल हुए दोनों मजदूरों को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मलबे के अंदर दबे मजदूर की जान बचाने में एक युवक का अहम योगदान रहा। दमकल विभाग व होमगार्ड सहित पुलिस टीम ने मजदूरों को बाहर निकालने में सफलता पाई। इससे पहले भी सूर्या विहार में मलबे के नीचे दब जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद भी प्रशासन द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय युवक ने दिखाई बहादुरी
मलबे में दबे मजदूर की चीखने की आवाज सुनते ही स्थानीय युवक कार्तिक कुमार ने मजदूर के मुंह की तरफ से मलबा हटाना शुरू कर दिया। इसके बाद मजदूर को सांसे लेने में आसानी हो गई और उसकी जान बच गई। जिस दौरान हादसा हुआ उस समय यह युवक वहीं पर था। रेस्क्यू टीमों ने इसके बाद मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार व मकान मालिक के खिलाफ जांच शुरू
मलबे में मजदूरों के दबने पर पुलिस ने मकान मालिक व ठेकेदार के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ के मजदूर एक ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


प्रशासन ने दी पांच-पांच हजार की फौरी राहत
उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने कहा कि दस बजे के करीब जेबीटी रोड पर भवन निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों पर मलबा गिर गया था। दमकल विभाग व होमगार्ड की टीमों ने दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों घायलों को 5-5 हजार की फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed