{"_id":"5c910232bdec2214666d7655","slug":"181553007154-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के एक विश्वविद्यालय के हॉस्टल से छात्रों के मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस के अनुसार बीते वर्ष के दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपी सुरमुख सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी संत माधोदास कालोनी रोपड़ और सचिन सैणी पुत्र स्वामी चरण निवासी दशमेश नगर रोपड़ बद्दी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरक्षी मनोहर सिंह, आरक्षी जगदीप सिंह व भूपिंद्र सिंह ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि बीते वर्ष दर्ज मामले में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।