{"_id":"5c51a486bdec224c80717590","slug":"171548854406-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनिहार में खैर की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुनिहार में खैर की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। पुलिस चौकी कुनिहार के अंतर्गत नाके के दौरान पुलिस ने खैर की लकड़ी से लदे एक ट्रक का कब्जे में लिया है। यह ट्रक नूरपुर से कालाअंब की ओर जा रहा था। पुलिस ने कुनिहार में नाका लगा रखा था। जब ट्रक को चेकिंग के लिए रोका तो चेक करने पर ट्रक में खैर की लकड़ी पाई गई। पुलिस ने चालक से लकड़ी के संबंध दस्तावेज दिखाने की मांग की।
चालक पूरे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान जगदीश पुत्र गरीबदास गांव टांडा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक दाड़लाघाट अमित शर्मा ने लकड़ी पकड़े जाने की पुष्टि कर बताया कि ट्रक में अनुमान के अनुसार साढ़े तेरा टन लकड़ी थी। इसमें में से मात्र आठ टन का ही चालक के पास परमिट था। लकड़ी अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन