{"_id":"5c389db6bdec2273261ab769","slug":"171547214262-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट का शिकार कामगार की पीजीआई में मौत, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट का शिकार कामगार की पीजीआई में मौत, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक नगर परवाणू में मारपीट का शिकार हुए कामगार की उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गइ। घायल कामगार तीन दिन पहले दाखिल किया गया था। कामगार की मौत के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पहले इस मामले में मारपीट की धाराएं लगाई गई थीं। मृतक की पहचान सुधीर पासवान पुत्र सुदामा पासवान निवासी गांव जगांह जिला गोरखपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। सुधीर पासवान अपनी मौत से पूर्व परवाणू पुलिस को मारपीट का बयान दे गया है।
पुलिस के अनुसार आठ जनवरी की रात को जब सुधीर अपने काम से वापस आ रहा था तो उसी के साथ रहने वाले उत्तर प्रदेश निवासी पवन और रामपाल ने मिलकर सुधीर की पिटाई कर दी। बुरी तरह से घायल सुधीर को परवाणू अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। सुधीर नौ जनवरी से पीजीआई में दाखिल था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। सुधीर की मौत की खबर परवाणू पहुंचते ही पुलिस ने इस मामले में धाराओं को बदलते हुए आरोपियों के खिलाफ दोबारा से छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी परवाणू श्याम तोमर ने बताया कि आठ जनवरी की रात को मारपीट के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित की मौत के बाद धाराओं में बदलाव किया गया है और इसमें गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की दोबारा से छानबीन करेगी। यदि मामले में कुछ संदेहजनक पाया गया तो दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के तहत भी मामला दर्ज हो सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और तेजी से दोबारा मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन