{"_id":"5ae34f1e4f1c1b360b8b6e7c","slug":"171524846366-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतले बाप ने की नाबालिग से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतले बाप ने की नाबालिग से छेड़छाड़
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
CRIME
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठाड़ (सोलन)। सौतेले पिता के खिलाफ नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने कुठाड़ चौकी के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी 35 साल का है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 23 अप्रैल को जब वह कमरे में अपनी बहन के साथ सो रही थी तो रात करीब 11 बजे उसका पिता कमरे में आया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर पीड़ित और उसकी छोटी बहन जाग गई। इसके बाद आरोपी कमरे से भाग गया। इसके बाद देर रात आरोपी ने एक बार फिर पीड़ित से छेड़छाड़ का प्रयास किया।
आरोपी दोबारा कमरे में आया और नाबालिग के पांव खींचने की कोशिश करने लगा। पीड़ित के अनुसार उसकी मां का पहले पिता के साथ तलाक हो गया था। इसके बाद मां ने आरोपी से दूसरी शादी की थी। वह आठ साल से आरोपी के साथ रह रही हैं। पीड़ित की दो बहनें भी चार साल से यहीं रह रही हैं। आरोपी दो साल पहले भी नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर चुका था। लेकिन सौतेले पिता ने माफी मांग ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 354 व 8, 10 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को कसौली कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी कसौली दलीप सिंह ने की है। बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई है।