{"_id":"5ac2604a4f1c1beb618b50b0","slug":"171522688074-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.50 करोड़ उधारी शराब मामले में तत्कालीन ईटीओ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2.50 करोड़ उधारी शराब मामले में तत्कालीन ईटीओ गिरफ्तार
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
red wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बहुचर्चित ढाई करोड़ की उधारी शराब मामले में पुलिस ने तत्कालीन ईटीओ को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले मेें मुख्य आरोपी ईटीआई सहित पांच ठेकेदारों, चंडीगढ़ के एक संस्थान के चार लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें पुलिस का एक ट्रेनी कांस्टेबल भी शामिल है।
बद्दी के सनसिटी के पास एल-एक शराब के गोदाम में शराब का यह गोरखधंधा हुआ था। यहां पर ईटीआई अंकुश के कार्यकाल में यह धांधली पा गई थी। आबकारी एवं कराधान विभाग ने जब गोदाम का ऑडिट करवाया तो यह धांधली सामने आई है। मार्च 2017 में पुलिस को सौंपे इस मामले के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी ईटीआई अंकुश चौहान निवासी नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा को सबसे पहले गिरफ्तार किया था। इसके बाद ठेकेदार भूपिंद्र सिंह सहित राकेश शर्मा, चंचल कुमार, जोगिंद्र लाल, किशोरी लाल और चंडीगढ़ के एक संस्थान के दिनेश कुमार, योगेश्वर, योगेश कुमार निवासी नालागढ़ को पकड़ा था। इसके बाद पुलिस कांस्टेबल की ट्रेनिंग कर रहे राजिंद्र कुमार (39) पुत्र अमरनाथ निवासी नालागढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में अब तत्कालीन ईटीओ अजय राठौर निवासी बल्देहां जिला शिमला को गिरफ्तार किया है। एसपी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि मामले में तत्कालीन ईटीओ की गिरफ्तारी हुई है। इसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।