फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अंबोटा में पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अंबोटा में पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Thu, 21 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
अंबोटा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)।
औद्योगिक शहर परवाणू के निकटवर्ती टकसाल पंचायत के अंबोटा गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। शव घर के नजदीक एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मृतक की पहचान संजय कुमार (32) के रूप में हुई है। संजय कुमार के गांव का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव बरामद होने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस थाना प्रभारी परवाणू कमल चंद ने बताया कि युवक के फंदे पर लटके होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस आत्महत्या के संबंध में पड़ताल करेगी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। शव के पेड़ से लटके मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed