फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पछीवर में गोसदन में लगी आग से चारा जलकर राख

पछीवर में गोसदन में लगी आग से चारा जलकर राख

Thu, 09 May 2019 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। उपमंडल के अंतर्गत मेरा मित्र गोसेवक राधे कृष्ण समिति पछीवर के गोसदन में आग लगने से हजारों रुपये का सामान और घास जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि गोसदन के पास रहने वाले मवेशियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वीरवार सुबह गोसदन के पास बने शेड में अचानक आग लग गई। पशुओं की देखरेख में लगे भरत भूषण गौतम ने गोशाला से धुआं उठता देख इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। हो-हल्ला होने के बाद आसपास के लोग और डीएवी स्कूल में कार्यरत अध्यापक, स्कूल ड्राइवर वहां पर जमा हो गए।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद अंबुजा फायर ब्रिगेड की टीम व स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। भरत भूषण गौतम ने बताया कि लोगों के सहयोग से चारे का इंतजाम किया गया था। उन्होंने बताया कि आग लगने से हजारों रुपये का घास व अन्य सामान जलकर राख हो गया। भरत भूषण गौतम ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों से अपील की है कि वित्तीय सहायता के बारे में कोई भी व्यक्ति परोक्ष-अपरोक्ष रूप में गोमाता की सेवा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed