फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कंडाघाट में दो लोगों से डेढ किलो चरस पकड़ी

कंडाघाट में दो लोगों से डेढ किलो चरस पकड़ी

Tue, 06 Nov 2018 05:56 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट में दो लोगों से डेढ़ किलो चरस पकड़ी
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। पुलिस ने गश्त के दौरान चरस की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसमें पुलिस ने दो लोगों से डेढ़ किलो चरस पकड़ी। पुलिस ने उक्त लोगों को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस कंडाघाट के समीप गश्त पर थी। तभी इस बीच एक ऑल्टो कार शिमला की तरफ से सोलन को आ रही थी। जब उसे पुलिस ने रोका तो कार चालक सवार व्यक्ति घबरा गए। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो 505 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने उक्त लोगों की पहचान दिलबर और मनोज निवासी चैहड़ा के रूप में की है। थाना प्रभारी देस राज गुलेरिया ने मामले की पुष्टि कर बताया कि उक्त लोगों को हिरासत में ले लिया है। उन्हें आगामी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed