{"_id":"5b4c956e4f1c1b58488b5167","slug":"161531745646-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनिहार में युवक से पकड़ 7.32 ग्राम चिट्टा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुनिहार में युवक से पकड़ 7.32 ग्राम चिट्टा
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। सोलन शहर के बाद अब कुनिहार चौकी के तहत कोठी चौक पर विशेष जांच इकाई एसआईयू सोलन की टीम ने गुप्त सूचना पर एक युवक को चिट्टा के साथ पकड़ा है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे विशेष जांच इकाई की टीम ने स्थानीय पुलिस कर्मियों के सहयोग से शक के आधार पर एक युवक रोका गया। जब युवक की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से 7.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
युवक की पहचान धीरज कुमार पपलोटा के रूप में हुई है। इन दिनों पुलिस ने शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी चिट्टे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। सोलन मेें अब तक पुलिस ने करीब एक दर्जन युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। जिले में बढ़ रहे चिट्टे के प्रयोग करने वाले युवकों की संख्या काफी बढ़ने लगी है। इस नशे पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस ने अभियान छेड़ा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कुनिहार में युवक के पास से एक चमच, सिरिंज और मादक पदार्थ को इस्तेमाल करने की सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने कहा कि अर्की तहसील मेें चिट्टे का यह पहला मामला सामने आया है। नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। युवक से पूछताछ की जा रही है।