फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   यातायात नियमों की अवहेलना अब कट रहे ई-चालान

यातायात नियमों की अवहेलना अब कट रहे ई-चालान

Thu, 04 Jul 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर अब ई-चालान से शिकंजा कसना शुरू हो गया है। ई-चालान से पुलिस कर्मियों का कागजी कार्रवाई का बोझ घट गया है, वहीं ई-चालान से चालकों का डेटा बेस भी तैयार होगा। वाहन चालकों के काटे चालानों का विवरण समाहित रहेगा जो तय अवधि से अधिक बार चालान होने पर चालक का लाइसेंस रद्द तक कर सकेगा। ई-चालान से कटे चालानों के बाद रद्द लाइसेंस नहीं बन सकेगा, वहीं वह वाहन भी नहीं खरीद सकेगा।

ऐप में दर्ज है सभी धाराएं
मोबाइल ऐप में यातायात नियमों की अवहेलना करने की सभी धाराएं दर्ज हैं। ई-चालान काटते समय संबंधित चालक की सभी सूचनाएं इसमें दर्ज होती हैं, वहीं उसका फोटो भी खींचा जाता है। वाहन की चेसिस नंबर, लाइसेंस सहित आधार कार्ड पर दर्ज पता भी इसमें दर्ज है।
विज्ञापन


वाहनों की चोरी पर भी कसेगा शिकंजा
ई-चालान के लिए कहीं भी वाहन खड़ा है, उसका नो पार्किंग का चालान कट जाएगा। वाहन के नंबर से या नंबर न होने की सूरत में उसकी चेसिस नंबर से सुगमता से चालान कट जाएगा। ई-चालान से चोरी के वाहनों पर भी लगाम लगेगी, वहीं फर्जी लाइसेंस का भी तुरंत पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में ऐप से 600 चालान काट वसूला 1.50 लाख जुर्माना
यातायात प्रभारी एएसआई रमेश ने बताया कि एक माह में इस ऐप से 600 ई-चालान काटे जा चुके हैं और 1.50 लाख का राजस्व चालानों से वसूल कर सरकार के कोष में जमा करवाया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि ई-चालान से डेटा बेस तैयार हो रहा है। विभिन्न तरह के अपराधों के चालानों के बाद रद्द लाइसेंस नहीं बनेगा और वह वाहन खरीद भी नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed