फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   आपसी झगड़े में दांत से अलग कर दी अंगुली

आपसी झगड़े में दांत से अलग कर दी अंगुली

Tue, 25 Jun 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। देयूं चौकी में दो लोगों के बीच हुए झगड़े में एक ने दूसरे व्यक्ति की अनामिका अंगुली दांत से काट कर हाथ से ही अलग कर दी। मामला सोमवार देर शाम का है। इसमें उक्त व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कैलाश चंद निवासी गांव सैंजी पत्रालय समौली तहसील रोहड़ू जिला शिमला ने पुलिस को बयान दिया है कि वह देउंघाट में एक होटल में नौकरी करता है। वहीं, जब वह सोमवार को ड्यूटी से फारिग हुआ तो अपने दोस्त विवेक कुमार जो इसके साथ होटल में ही काम करता है, के क्वार्टर देयूं चौकी चला गया। उसके बाद दोनों अन्य दोस्त रजत की जन्मदिन की पार्टी में होटल गए थे। होटल के गेट पर चमन लाल जो इसी होटल में काम करता है, उसके साथ बातचीत कर रहा था। इसी बीच विपेंद्र कुमार जो साथ खड़ा था इसके साथ बहसबाजी करने लगा। जब इसने उसे ऐसा करने से मना किया तो इसके साथ मारपीट पर उतारू हो गया और उसने इसके बाएं हाथ में दांत मार दिया। इससे अनामिका अंगुली कट कर अलग हो गई। वहीं पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर उसके दोस्त के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed