फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ट्रांसपोर्ट यूनियन के नाम पर जबरन पर्ची काटने के मामले में तीन गिरफ्तार

ट्रांसपोर्ट यूनियन के नाम पर जबरन पर्ची काटने के मामले में तीन गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2019 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। परवाणू पुलिस ने ट्रांसपोर्ट यूनियन के नाम पर 10 माह पूर्व जबरन वसूली करने के मामले में रविवार देर रात तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। यह मामला परवाणू ट्रक यूनियन के प्रधान बावा हरदीप सिंह की शिकायत पर करीब 10 माह पहले दर्ज किया गया था। इसके बाद अब इसमें कार्रवाई हुई। पुलिस ने उक्त लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें पकड़े गए आरोपियों को पुलिस कसौली कोर्ट में पेश करेगी।

जानकारी के अनुसार परवाणू पुलिस ने जबरन पर्ची काटने के मामले में प्रमोद शर्मा, शेर सिंह व तरेश कुमार को रविवार रात को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां ट्रक ऑपरेटर यूनियन परवाणू के प्रधान बावा हरदीप सिंह की 22 अगस्त 2018 को पुलिस थाना परवाणू में दिए एक शिकायती पत्र के आधार पर की गई है। इसमें उक्त लोगों के खिलाफ एक ट्रांसपोर्ट सोसाइटी के नाम पर जबरन वसूली का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि पिछले लगभग एक साल से कैंटर यूनियन पर कब्जे को लेकर परवाणू में खासा बवाल मचा हुआ था। बावा हरदीप सिंह के घर पर हमले से शुरू हुआ यह बवाल परवाणू में गोलीकांड तक पहुंच चुका था। इस बीच बावा हरदीप सिंह पर जानलेवा हमला भी हुआ। प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी परवाणू में कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच हाईकोर्ट ने इस संदर्भ में एक याचिका पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम सोलन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर ट्रांसपोर्ट के नाम पर पर्ची काटने पर रोक लगाने के अलावा और भी कई निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद से परवाणू में आए दिन लगी हिंसा पर रोक लगी थी। हालांकि उपरोक्त मामला एसआईटी के गठन से पहले का है लेकिन इस पर अब हुई कार्रवाई एसआईटी की सख्ती का ही परिणाम है।


कोर्ट में पेश किए जाएंगे आरोपी
एसएचओ परवाणू रूपेश कांत ने मामले की पुष्टि कर बताया कि ट्रांसपोर्ट यूनियन के नाम पर जबरन पर्ची काटने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त लोगों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed