{"_id":"5cf55872bdec22073073f3bc","slug":"15595828307-solan-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में कार और ट्रक भिड़ंत, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नालागढ़ में कार और ट्रक भिड़ंत, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर सब्जी मंडी के पास एक कार और ट्रक की आपस में हुई भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने दम तोड़ दिया था।
हादसे में मारे गए कार चालक की पहचान हरभजन सिंह निवासी गांव सौड़ी भूमियां के रूप में हुई है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में हरदीप सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव दत्तोवाल ने बताया कि वह अपने ट्रक को करतारपुर पंजाब से लोड करके ग्लैक्सो कंपनी का सामान लेकर आ रहा था। ट्रक को उसके पिता ज्ञान चंद चला रहे थे।
रात्रि करीब 9:00 बजे जब यह दत्तोवाल से बद्दी की ओर जा रहे थे कि सब्जी मंडी के पास एक मारुति कार आई और ट्रक से टकरा गई। हादसा बेहद भीषण था और जोर की आवाज आने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।