फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में अनसुलझा रह गया एटीएम लूट मामला

परवाणू में अनसुलझा रह गया एटीएम लूट मामला

Tue, 28 May 2019 10:22 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
परवाणू में अनसुलझा रह गया एटीएम लूट मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। औद्योगिक शहर परवाणू में 14 अप्रैल को ओल्ड हाईवे के समीप स्थित बैंक एटीएम मशीन लूटने के मामले को परवाणू पुलिस अभी तक सुलझा नहीं सकी है। इस वारदात को हुए अभी करीब डेढ़ माह का समय बीत चुका है लेकिन परवाणू पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग लगाने में नाकाम रही हैं। यही कारण है कि इतने बड़े वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अभी तक भी आजाद घूम रहे हैं।

इस मामले से जुड़े आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को अभी तक कोई भी ठोस सबूत नहीं मिला है और न ही सीसीटीवी में कैद नकाबपोशों की जानकारी के बल पर आरोपियों का कुछ पता चल सका है। जिस समय इस घटना को अंजाम दिया था। उस समय आचार संहिता होने से शहर में जगह-जगह पुलिस के जवानों की तैनाती थी। इसके बावजूद शातिर आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन


14 अप्रैल को परवाणू से शातिर एटीएम सहित करीब नौ लाख रुपये की रकम को लेकर फरार हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की थी। एक गाड़ी का नंबर भी हथ लगा था। साथ ही सीसीटीवी में करीब 4-5 नकाबपोश दिखे थे। इसके बावजूद यह मामला अभी तक सुलझ नहीं सका है। थाना प्रभारी परवाणू रूपेश कांत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया। फिलहाल अभी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले को हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed