फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सलोगड़ा में कार खाई में गिरी, एक की मौत

सलोगड़ा में कार खाई में गिरी, एक की मौत

Sun, 26 May 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। सलोगड़ा के शिवालिक मंदिर के समीप रविवार सुबह करीब 5:00 बजे एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान लखन कुमार उम्र 24 वर्ष मोहाली निवासी के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल की पहचान नीतिश राणा पुत्र रत्न कुमार निवासी चंडीगढ़ 40-बी के रूप में हुई है।

उसे उपाचार के लिए शिमला आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार यह कार चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही थी जिसमें दो लोग सवार थे। कार की खाई में गिरने की आवाज सुनते ही वहां पर काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया।
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। दूसरे व्यक्ति को शिमला रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ से दो व्यक्ति कार में सवार होकर शिमला की ओर जा रहे थे। सोलन के सलोगड़ा में चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार ये लोग किसी काम से पंजाब से शिमला के लिए निकले थे। कार गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि घरों में सो रहे लोगों की नींद भी खुल गई। घटना स्थल पर पहुंचे सुमित ने बताया कि वह अपने घर में सो रहा था। लोगों के चिल्लाने की आवाज आई। देखा तो एक गाड़ी गहरी खाई में गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि सुबह के समय एक गाड़ी गिरने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed