फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   चौकीदार और मिस्त्री ने मिल कर बेच दीं 75 बोरी सीमेंट

चौकीदार और मिस्त्री ने मिल कर बेच दीं 75 बोरी सीमेंट

Fri, 03 May 2019 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। थाना धर्मपुर में सीमेंट की हेराफेरी करने की शिकायत दर्ज की गई है। इसमें पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में साइट के चौकीदार और मिस्त्री ने ही साइट के सीमेंट को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था। इसकी भनक सीमेंट मालिक को लगने के बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस थाना धर्मपुर में की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार तपन निवासी कथेड़ ने बताया कि गांव थापो बोहली सोलन में उसकी जमीन है। जहां पिछले करीब तीन वर्षों से रिहायशी मकान का निर्माण कार्य चला है। इस मकान के सामान की सुरक्षा व भंडारण के लिए इसने ओम सिक्योरिटी सर्विस को जिम्मेवारी दी हुई है जिसका ठेकेदार उरवी थापा है। उसने वहां सिक्योरिटी के लिए सिक्योरिटी गार्ड रखे हैं।
विज्ञापन


इनका काम वहां पर बिल्डिंग मैटीरियल प्राप्त करना, स्टोर करवाना, रिकॉर्ड रखना व लेबर, मिस्त्री को जारी करने का है। दो मई को इसके पांच ट्रक में कुल 1200 बोरी सीमेंट आया। सिक्योरिटी गार्ड योगेश कुमार जो गांव धार टिक्करी पच्छाद जिला सिरमौर का रहने वाला है, उस समय ड्यूटी पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे दोपहर करीब 1.30 पर एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि एक ट्रक में से साइट पर कम बोरी सीमेंट उतारी गई। गार्ड ने पूछताछ में बताया कि उसने 75 बोरी सीमेंट मिस्त्री को बेची हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed