फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   निजी स्कूल संचालक हत्या व लूट मामले में 4.

निजी स्कूल संचालक हत्या व लूट मामले में 4.

Thu, 23 Aug 2018 07:32 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल संचालक हत्या, लूट मामले में 4.88 लाख रिकवर
विज्ञापन

खरूणी में हुए हत्या और लूट मामले में छह आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, रिमांड पर आरोपी
लूट में इस्तेमाल वाहनों की रिकवरी और कई और गिरफ्तारियां होना बाकी
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। खरूणी स्थित निजी स्कूल संचालक की लूटपाट के इरादे से हत्या के मामले में पुलिस ने 4.88 लाख रुपये रिकवर कर लिए हैं। पुलिस ने हत्याकांड में दो स्थानीय युवकों सहित पड़ोसी राज्य पंजाब के चार युवकों को गिरफ्तार किया है जो पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इस लूट और हत्याकांड में अभी और गिरफ्तारियां होनी हैं जबकि लूट में इस्तेमाल वाहनों के अलावा लूट की नकदी भी रिकवर होनी है। फिलहाल पुलिस ने लूट व हत्याकांड को अंजाम देने के बाद रामशहर से फरार तीन आरोपियों के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। हालांकि, पुलिस के पास लूट में उठाए पैसों का कोई विवरण नहीं है। मृतक की मौत और पीजीआई में उपचाराधीन धर्मपत्नी के पुलिस बयान नहीं ले सकी है। वहीं पुत्र को नकदी और आभूषणों की सही जानकारी नहीं है। इस लूट को दो स्थानीय युवकों ने प्लान किया जिसमें पंजाब के रिश्तेदारों और अन्य आरोपियों को शामिल कर बाकायदा रैकी कर योजना को 12 अगस्त की तड़के 3:30 बजे अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्या के षड्यंत्रकारी नरेंद्र सिंह निवासी गांव ठेडा, डाकघर लोदीमाजरा तहसील बद्दी, गुरदेव सिंह निवासी गांव निचला खेड़ा, तहसील नालागढ़, जसविंदर सिंह उर्फ गोल्डी निवासी गांव मनाना डाकघर बोलोलपुर तहसील व जिला मोहाली पंजाब, राजू सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ डाकघर शाहपुर वाटे, तहसील समराला, जिला लुधियाना पंजाब, अमनदीप उर्फ छिंदा निवासी गांव मुबारकपुर डाकघर हंबोवाल, तहसील समराला जिला लुधियाना पंजाब और गुरदास सिंह उर्फ पप्पू निवासी गांव मुबारकपुर डाकघर हंबोवाल तहसील समराला जिला लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे लूट के पैसे व हत्या में इस्तेमाल हथियारों सहित वाहनों की रिकवरी की जा रही है जबकि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें जुटी हैं। पुलिस अधीक्षक रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने पांच लाख की लूट की नकदी बरामद कर ली है जबकि अभी और रिकवरी व गिरफ्तारियां होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed