फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में पुलिस के पास नहीं पहुंचे हथियार

परवाणू में पुलिस के पास नहीं पहुंचे हथियार

Mon, 25 Jun 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में पुलिस के पास नहीं पहुंचे हथियार
परवाणू (सोलन)। कैंटर यूनियन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में संघर्ष के बाद प्रशासन द्वारा परवाणू में लगाई धारा 144 (निषेधाज्ञा) पर पूरी तरह अमल नहीं हो रहा। परवाणू में अभी तक किसी ने भी हथियार जमा नहीं करवाए हैं। पुलिस ने धारा 144 लागू करने के बाद सभी तरह के हथियारों को प्रतिबंधित कर दिया है। लेकिन प्रतिबंध के बावजूद कोई भी लाइसेंस धारक व्यक्ति हथियार जमा करवाने के लिए थाने नहीं पहुंचा। अब पुलिस विभाग उन लोगों की सूची तैयार कर रहा है जिनके पास हथियारों के लाइसेंस हैं। सूची तैयार होने के बाद इन सभी के हथियार धारा 144 के बरकरार रहने तक पुलिस के कब्जे में रहेंगे जो इस दौरान हथियार जमा नहीं करवाएगा उसके खिलाफ नियम तोड़ने के तहत कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल कैंटर यूनियन पर शुरू हुए विवाद में धारा 144 की वजह से कुछ हद तक शांति छा गई है।
विज्ञापन

दोनों ही यूनियनें अपने-अपने स्तर पर ढुलाई के काम में ट्रक भेजने का दावा कर रही है। 19 जून को प्रशासन ने परवाणू में धारा 144 लगाई थी और इसी दिन शाम को एक होटल के बाहर खड़ी हरियाणा नंबर की गाड़ी से हथियारों का जखीरा बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर समूचे परवाणू को छावनी में बदल दिया। तब से अब तक पिछले करीब छह दिन में कोई भी हिंसक घटना देखने को फिलहाल नहीं मिली है।
विज्ञापन


लाइसेंस धारकों की सूची होगी तैयार : डीएसपी
डीएसपी अजय राणा ने कहा कि धारा 144 लगने के बाद सभी लाइसेंस धारकों को हथियार थाने में जमा करवाने को कहा था। बताया कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रूप से हथियार लेकर नहीं चल सकता। पुलिस ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रही है जिनके पास हथियार हैं और उन्होंने इसकी सूचना थाने में नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed