फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अर्की में फंदे से लटक कर व्यक्ति ने की आत्महत्या

अर्की में फंदे से लटक कर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Sun, 17 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार पुत्र मस्तराम गांव बेहली शेरपुर ने अपने कमरे की छत से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक गांव में ही दुकान करता था। पत्नी मायके में गई हुई थी। सुबह जब उसकी भाभी चाय लेकर कमरे में गई तो उसने राजेंद्र को फंदे पर लटके हुआ देखा। घटना की जानकारी ग्राम पंचायत प्रधान ने पुलिस को दी। पुलिस ने अर्की अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की पुष्टि अर्की थाना के एएसआई केशव राम बरगी ने की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed