फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में दोस्तों ने हत्या कर ठिकाने लगाया शव, 11 दिन बाद खुला मौत का रहस्य, तीनों आरोपी गिरफ्तार

परवाणू में दोस्तों ने हत्या कर ठिकाने लगाया शव, 11 दिन बाद खुला मौत का रहस्य, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 May 2019 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
परवाणू(सोलन)। कामली गांव में 26 अप्रैल को संदिग्ध हालात में मिले एक व्यक्ति के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसमें उक्त व्यक्ति की मृत्यु नहीं हत्या पाई गई है। इसमें हत्या के आरोपी मृतक के अन्य तीन दोस्त ही निकले हैं, जिन्होंने 20 अप्रैल को साथ में बैठ कर शराब पी और उसके बाद इनमें किसी बात को लेकर हुई कहासुनी हुई। जिसमें अपने साथी शीश पाल की पत्थर मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार थे व पुलिस को उक्त व्यक्ति का शव भी घटना के 6 दिन बाद बरामद हुआ था। वहीं पुलिस ने संबंधित मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिन्होंने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया है। जिसमें पुलिस ने 25 वर्षीय अमरपाल उर्फ भंबरपाल पुत्र गंगादीन गांव गुरुगांव जिला बदायूं उत्तर प्रदेश, 33 वर्षीय कंवर सिंह पुत्र रामभरोसे जिला फारूकाबाद उत्तर प्रदेश, ननहेया पुत्र गमाराजवर निवासी मयूदीकलां जिला मोउनाथ वाजन उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार थे। जिसमें पुलिस ने आरोपी अमरपाल को पांवटा साहिब, कंवर सिंह को राजस्थान व ननहेया को परवाणू से गिरफ्तार किया है। पहले तीनों आरोपियों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया और इस पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बता दें कि 26 अप्रैल को परवाणू पुलिस को संदिग्ध परिस्थिति मेें एक शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान शीश पाल पुत्र शंकर पाल निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


20 अप्रैल को हुई थी हत्या
इस मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों ने 20 अप्रैल को हत्या की। उसके बाद करीब 6 दिन बाद 26 अप्रैल को मृतक का शव बरामद हुआ था। बताया जा रहा है कि सभी पहले से ही एक दूसरे को जानते थे और उन्होंने पहले घटनास्थल में एक साथ शराब प। इसके बाद सभी के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और तीनों आरोपियों में से एक आरोपी ने मृतक के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसे काफी गंभीर चोट आई और सभी ने मामले में फंसते देख उसे दोबारा से पत्थर मारा और उसे पूरी तरह से मार दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


तीन आरोपियों की गिरफ्तारी
एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने संबंधित मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूला है। तीनों को कसौली कोर्ट भेजा गया है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं और 20 अप्रैल को हत्या कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों को अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। तीनों मृतक के दोस्त बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed