फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   रामशहर में महिला की हत्या के बाद फरार पति की नहीं हुई गिरफ्तारी

रामशहर में महिला की हत्या के बाद फरार पति की नहीं हुई गिरफ्तारी

Fri, 05 Apr 2019 07:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद फरार पति नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

रामशहर में कमरे में मृत मिली महिला के शव का आईजीएमसी में हुआ पोस्टमार्टम
पति का मोबाइल भी चल रहा स्विच ऑफ
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर थाना के तहत चंगर च्योणी गांव में महिला की हत्या के मामले के बाद पुलिस ने मृतक का आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवा लिया है। इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है लेकिन पुलिस हत्या का मामला दर्ज करने के बाद उसके पति की तलाश में जुट गई है। पुलिस को संदेह है कि पहली सूई उसके पति पर है और पति देवराज ठाकुर फरार है। उसका फोन भी बंद चल रहा है। हत्या उसने करवाई है या फिर किसी और ने महिला को मार डाला है, इसके लिए पुलिस गहनता से पड़ताल में जुटी है। फिलहाल मृतक के पुत्र की ओर से दर्ज शिकायत के बाद मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं। जानकारी के मुताबिक मंडी से अपने ससुराल चंगर च्योणी गांव आई एक महिला की हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला का पिछले कई दिनों से फोन नहीं लग रहा था। उसके पुत्र अपनी माता को लेकर चिंतित थे। उन्होंने चंगर च्योणी आकर उसके घर पर देखा तो पाया कि महिला की हत्या हो चुकी है। महिला शशि ठाकुर ने 2017 में देवराज ठाकुर निवासी गांव चंगर च्योणी डाकघर बदोखरी तहसील रामशहर के साथ दूसरी शादी की थी। वह 17 मार्च को नेरचौक से अपने ससुराल चंगर च्योणी आ गई थी। वीरवार को मृतक के पुत्र देवराज के घर आए तो देखा कि कमरे का दरवाजे के साथ एक खुला ताला लटका थ्रा। जैसे ही इन्होंने दरवाजा खोला तो इनकी माता मृत पड़ी थी।

डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम आईजीएमसी में करवा लिया है जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना शेष है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर मुआयना कर चुकी है। उन्होंने कहा कि उसका पति फरार है और मोबाइल भी बंद है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed