फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   आग से सुरक्षा को 48 घंटों के लिए 35 कर्मचारी तैनात

आग से सुरक्षा को 48 घंटों के लिए 35 कर्मचारी तैनात

Tue, 06 Nov 2018 06:00 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। जब आप अपने घरों में दिवाली मना रहे होंगे तो आपकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी अग्निशमन कर्मचारियों के कंधों पर होगी। अग्निशमन कर्मचारी बिना पलक झपके दिवाली की पूरी रात पहरा देंगे। इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और जो लोग आपात स्थिति बताकर घरों को गए थे। उन्हें भी वापस बुला लिया गया है। सोलन अग्निशमन विभाग के पास 35 कर्मचारी हैं और आगामी दो दिन तक यह सभी बिना रुके ड्यूटी देंगे। अग्निशमन विभाग ने सभी वाहनों में पानी भरवा लिया है।

सोलन में अग्निशमन विभाग के पास दो बड़े, एक मिनी, एक छोटी और एक मोटरसाइकिल है। मिनी व छोटी गाड़ियां तंग गलियों में प्रवेश के लिए रखी गई हैं जबकि बड़ी गाड़ियों का इस्तेमाल खुले इलाकों में किया जाता है। दिवाली को देखते हुए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। इस कारण कर्मचारियों को दिवाली पर घर जाने की छूट नहीं दी गई है। अग्निशमन विभाग के अनुसार विभाग में 35 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इन पर त्योहार को लेकर आग की घटना पर नियंत्रण पाने का कार्यभार सौंपा गया है। कर्मचारी दिवाली भी नहीं मना पाएंगे।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग सोलन के सब फायर ऑफिसर राजा राम भागटा ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। अगले 48 घंटों तक अग्निशमन के 35 कर्मचारी शहर में मुस्तैद रहेंगे। सोलन शहर को किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाने के लिए सभी कर्मचारियों को घरों से भी वापस बुला लिया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी दिवाली लोगों की सुरक्षा में बितेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed