फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अब बददी में हुआ हादसा, मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

अब बददी में हुआ हादसा, मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Sat, 12 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़-बद्दी राष्ट्रीय मार्ग पर मानपुरा के पास दर्दनाक हादसा, एक गंभीर रूप से घायल युवक पीजीआई रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)।
नालागढ़-बद्दी राष्ट्रीय मार्ग पर एक बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक गौरव बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में घायल को नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। हालत नाजुक होने पर बाद में उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
गौरव बद्दी में नौकरी करता था। सुरेश चंडीगढ़ में सर्वेयर है और मनीष नौकरी की तलाश में यहां आया आया था। यह हादसा शुक्रवार मध्य रात्रि हुआ। हमीरपुर जिले के भोरंज तहसील के होड़ गांव के सुरेश कुमार पुत्र जगदीश और मनीष कुमार पुत्र ईश्वर एक अन्य साथी गौरव के साथ बाइक पर सवार होकर बद्दी से नालागढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही यह मानपुरा पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रही एक कार से टकरा गए। कार चालक ने गाड़ी को कच्ची सड़क पर उतार लिया था। लेकिन इसके बाद भी बाइक सवार युवक अपना नियंत्रण खो बैठा और सीधा आमने सामने से टकरा गए। इस जोरदार टक्कर से सुरेश और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका एक अन्य साथी गौरव बुरी तरह से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

जख्मी हालत में उसे पहले 108 एंबुलेंस से नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि जख्मी युवक अभी बयान देने के लायक नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों को अवगत करवा दिया है। नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में चार युवकों की मौत
सोलन जिला में दो दिन में चार युवकों की मौत हो गई। दोपहिया वाहन की दुर्घटनाओं से यहां मातम का माहौल है। बाइक सवार द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने से इस तरह की दुर्घटनाएं जिले में बढ़ती जा रही है। इससे पहले शुुक्रवार को ही सोलन के शूलिनी विवि के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शुक्रवार देर रात ही बद्दी में दो बाइक सवारों ने सड़क दुर्घटना में मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed