{"_id":"5ae0b3a04f1c1b05418b6675","slug":"141524675488-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर मुसाफिरों को लूटने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर मुसाफिरों को लूटने वाले गिरफ्तार
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। कम किराये पर सवारियों को लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस गिरोह में एक महिला भी शामिल है। गिरोह में चार सदस्य हैं। पुलिस चारों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी कई सनसनीखेज खुलासे कर सकते हैं।
बद्दी बस अड्डे से कम किराये का लालच देकर सवारियों को लूटने वाले इस गिरोह ने इनोवा कार में दिल्ली के एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर पिस्तौल और चाकू की नोक पर लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन महिला सहित दो लोगों की तलाश जारी थी। पुलिस ने अब इन्हें भी दबोच लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जिन्हें 27 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा है।
पुलिस ने इस मामले में रामपाल पुत्र सतपाल निवासी मकान नंबर 236, सूरजपुर तहसील कालका जिला पंचकूला और नवनीत डोगरा पुत्र मिल्खी राम निवासी गीतांजलि कॉटेज लखनपाल निवासी एरिया शिमला को सबसे पहले गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अब इस मामले में नरेंद्र कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी मकान नंबर-6 नजदीक अशोका टैंट हाउस सूरजपुर तहसील कालका, जिला पंचकूला, महिला मधुबाला पत्नी राजेश कुमार निवासी मनगरडा तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। कड़ी पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष इन्होंने खुलासा किया है कि इनका गैंग आसपास देर रात तक इंतजार कर रही सवारियों को अपनी ईनोवा कार में बिठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर पिस्तौल और चाकू की नोक पर लूटता था।
विज्ञापन
इस तरह रचते थे साजिश
एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि इस गैंग के लोगों में महिला और एक व्यक्ति गाड़ी में बैठे रहते थे। दो लोग बस अड्डे पर जाकर शिकार ढूंढते थे। गाड़ी में उसे यह कहकर बिठाते थे कि वह भी उनके साथ चलते हैं। इस तरह यह प्रपंच रचा जाता। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह इस प्रकार के किसी भी बहकावे और झांसे में न आएं।
फोन पर मिल रही है जान से मारने की धमकी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ थाना के तहत मैहसी प्लासी के एक युवक ने अपने फोन पर एक नंबर द्वारा जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज करवाया है। गुरप्रीत ने बताया कि इसे एक नंबर से फोन पर जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। वह अपने बाइक पर नालागढ़ की ओर जा रहा था तो आकाश अस्पताल के समीप बिना नंबर वाली आल्टो कार आई और वापस मुड़ गई। इसके तुरंत बाद उसी नंबर से उसे फोन आया कि आज वह बच गया और आगे नहीं बचेगा।
दिनदहाड़े गुंडागर्दी घर में
घुसकर महिला को पीटा
बद्दी (सोलन)। बददी थाना के तहत डोरियां गांव में कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर उससे मारपीट की। महिला को बचाने जो लोग बीच में आए आरोपियों ने उन्हें भी पीट डाला। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में सुनीता देवी पत्नी गुरदीप निवासी गांव डोरियां ने बताया कि सतनाम, रोडा, चंदा, पंकू और डाडी अपने हाथों में डंडे लिए इनके घर में घुस आए और आते ही घर में जो दिखाई दिया उसे डंडे तथा तलवारों से मारना शुरू कर दिया। वह पागलों की तरह हरकतें कर रहे थे। इसके पति और इसके देवर तथा देवरानी ने इन्हें बड़ी मुश्किल से इनके चंगुल से छुड़वाया। वहां लोग एकत्रित हुए तो हमलावर अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। इस मारपीट में इसके बेटे गुरप्रीत को भी चोटें आई हैं। एसपी बददी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
हरिपुर बाबा के दर्शन को आए बुजुर्ग की मौत
बद्दी (सोलन)। पवित्र एवं धार्मिक स्थल हरिपुर बाबा के दर पर शीश नवाने आए पंजाब के एक बुजुर्ग की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचित किया और परिजनों के अनुसार बुजुर्ग बीमार रहता था। पुलिस के अनुसार गुरमुख सिंह (77) निवासी नवांशहर पंजाब हरिपुर बाबा के दर पर शीश नवाने आया था लेकिन रात्रि में उसने दम तोड़ दिया। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।