फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दो छात्राओं से छेड़छाड़, मकान मालिक और पिता आरोपी

दो छात्राओं से छेड़छाड़, मकान मालिक और पिता आरोपी

Tue, 05 Jun 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
दो छात्राओं से छेड़छाड़, मकान मालिक और पिता आरोपी
सोलन। चाइल्ड लाइन संस्था और पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप से पुलिस ने दो छात्राओं के बयान के आधार पर छेड़छाड़ के मामले दर्ज किए हैं। इनमें से एक छात्रा ने अपने मकान मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। दूसरी ने अपने ही पिता पर छेड़छाड़ करने और प्रताड़ित करने की बात चाइल्ड लाइन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को बताई है।
विज्ञापन

एसपी मधुसूदन ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में ला रही है। पीड़ित छात्रा ने बताया है कि उसका मकान मालिक उसे काफी परेशान कर रहा था जब भी वह उसे अकेला पाता था तो उससे अश्लील हरकतें शुरू कर देता था। लेकिन वह इस बारे में किसी को जानकारी नहीं दे पा रही थी। पिछले दिनों स्कूल में चाइल्ड लाइन संस्था ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हिम्मत करके छात्रा ने संस्था के पदाधिकारियों को उसके साथ हो रही बदसलूकी और छेड़छाड़ की जानकारी दे दी। एसपी के निर्देश पर मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे मामले में एक अन्य छात्रा ने अपने ही पिता पर छेड़छाड़ का संगीन आरोप लगाया है। एसपी मधुसूदन शर्मा ने कहा कि पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed