{"_id":"5a8da66a4f1c1bff388b9621","slug":"131519232618-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गश्त टीम पर हमला, दांतों से काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की गश्त टीम पर हमला, दांतों से काटा
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में शराबियों पर खाकी का खौफ नहीं रहा है। नशे में धुत्त आरोपी पुलिस से ही उलझ जा रहे हैं। ऐसी ही एक वारदात बरोटीवाला थाना के तहत मंधाला में हुई। नशे में धुत्त दो लोगों ने पुलिस की गश्त टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले अपने वाहन से गश्त दल की टीम के वाहन को टक्कर मारी जब पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका तो आरोपी उनसे भिड़ गए। इस मारपीट में पुलिस के एएसआई को चोटें आई हैं। आरोपी टिप्परा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात को टीम गश्त पर निकली थी। एएसआई तुलसी दास ने रिपोर्ट में बताया है कि वह अपनी टीम के साथ कालूझिंडा की ओर रात्रि में गश्त पर जा रहे थे। मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे वह मंधाला पहुंचे तो विपरीत दिशा से एक कार तेज रफ्तार से आई जिसने कट मारते हुए पुलिस वाहन को चालक साइड से टक्कर मार दी। कार को बलजीत (28) पुत्र जगत पाल निवासी गांव टिप्परा चला रहा था। इसके साथ कार में बैठे सुनील (29) पुत्र रामलाल निवासी गांव टिप्परा ने पुलिस कर्मियों के साथ पहले खूब गाली गलौज की और बाद में एएसआई तुलसी दास के साथ मारपीट की। सुनील ने दांत से इन्हें काटा। इस पूरे प्रकरण को एक ट्रक चालक ने अपनी आंखों से देखा जिसके पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल में शराब के सेवन की पुष्टि हुई है। मेडिकल में एएसआई के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच : एसपी
एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकियां देने, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने आदि विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच : एसपी
एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकियां देने, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने आदि विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन