{"_id":"5a3e5ba34f1c1bc5668b6ba9","slug":"131514036131-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के बाद 20 उद्योगों की बिजली कटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के बाद 20 उद्योगों की बिजली कटी
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर में कब्रिस्तान का तार काटते कमेटी के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)।
औद्योगिक शहर परवाणू में उद्योगों और व्यवसायिक उपभोक्ताओं के बिजली और पानी के कनेक्शन कटने का सिलसिला जारी है। शनिवार को बिजली बोर्ड ने करीब 20 व्यवसायिक उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काट दिए। इससे पहले शुक्रवार को हिमुडा ने कार्रवाई करते हुए इन्हीं 20 उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन भी काट दिए थे। बिजली बोर्ड ने लिस्ट न मिलने के कारण एक दिन बाद कार्रवाई की। शनिवार शाम तक बिजली बोर्ड के कर्मचारी कनेक्शन काटने में लगे रहे।
गौरतलब है कि परवाणू में पिछले दिनों नगर परिषद ने हाईकोर्ट में टैक्स न जमा करने वाले 79 औद्योगिक डिफाल्टरों की लिस्ट पेश की थी। इसके बाद हाईकोर्ट से डिफाल्टरों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद डिफाल्टर उद्योगों में हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे टैक्स डिफाल्टर टैक्स भरने लगे हैं। इसके बावजूद करीब 37 डिफाल्टरों ने नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं किए। इसके बाद नगर परिषद ने डिफाल्टरों के बिजली व पानी के कनेक्शन काटने के लिए हिमुडा और बिजली बोर्ड को सिफारिश की। इसके बाद दोनों ही विभागों ने तुरंत कार्रवाई को अमल में लाते हुए सभी के कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन
इसके बाद नगर परिषद परवाणू ने कार्रवाई को और भी अधिक तेज करते हुए व्यवसायिक डिफाल्टरों पर भी शिकंजा कसना शुरु कर दिया। करीब 40 डिफाल्टरों की सूची तैयार की। इसमें से करीब 20 डिफाल्टरों ने टैक्स नहीं भरा। शुक्रवार और शनिवार को इन सभी के पानी और बिजली के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
बिजली के कनेक्शन काटे : बोर्ड
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता अनिल सहगल का कहना है कि नगर परिषद से 20 व्यवसायिक उपभोक्ताओं के बिजली काटने के लिए कहा था और शनिवार को सभी कनेक्शन काटे गए हैं।
शुक्रवार को काटे पानी के कनेक्शन : भाटिया
हिमुडा के अधिशासी अभियंता आरसी भाटिया का कहना है कि 20 व्यवसायिक उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटने के लिए नगर परिषद से लिस्ट मिली थी। शुक्रवार को ही सभी कनेक्शन काट दिए थे।