फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जाबली में स्कूल जाते वक्त नाले में बह गए छात्र का शव कौशल्या डैम से बरामद

जाबली में स्कूल जाते वक्त नाले में बह गए छात्र का शव कौशल्या डैम से बरामद

Sun, 19 Aug 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
कौशल्या डैम में मिला स्कूल जाते से नाले में बहे छात्र का शव
विज्ञापन

एनडीआरएफ और हरियाणा पुलिस की मदद से निकाला बाहर
13 अगस्त को दादा के साथ जा रहा था स्कूल
तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया था जाबली का हिमांशु
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। करीब एक सप्ताह पहले जाबली के एक बरसाती नाले में बहे हिमांशु का शव बरामद कर लिया है। हरियाणा पुलिस और एनडीआरएफ की मदद से कौशल्या डैम से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। शव कौशल्या डैम में जल निकासी वाली जगह पर फंसा हुआ था। जिसे डैम के चौकीदार ने देखा और इसकी सूचना प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम रोहित राठौर ने हरियाणा पुलिस और एनडीआरएफ की मदद लेकर शव को दोपहर करीब 12 बजे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। करीब एक सप्ताह से परिजन बच्चे की तलाश में बेसुध भटक रहे थे। पूरे नाले की खाक छानने के बावजूद उन्हें हिमांशु का कोई पता नहीं चल पाया था। गौरतलब है कि 13 अगस्त सोमवार सुबह जानकी राम अपने पोते हिमांशु (12) और पोती गरिमा (6) को आइशर स्कूल परवाणू छोड़ने जा रहे थे। अभी घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि अचानक बरसाती नाले में बहाव तेज हो गया। दादा जानकी राम ने पोती गरिमा को कंधे पर उठा लिया और पोते को हाथ में पकड़ कर नाला पार करवाने लगे कि अचानक पोते हिमांशु का पांव चिकने पत्थर पर पड़ने की वजह से वह फिसल गया और संतुलन बिगड़ने के बाद दादा का हाथ भी छूट गया। हाथ छूटते ही हिमांशु नाले के तेज बहाव में गायब हो गया। हिमांशु ने कंधे पर स्कूल का बैग भी डाल रखा था और वह स्कूल यूनिफार्म में ही था। इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह भी रहा कि उस दिन खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया था, लेकिन समय पर सूचना न मिल पाने की वजह से हिमांशु के परिजनों को छुट्टी की जानकारी नहीं थी और दादा रोजाना की तरह दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे।


कौशल्या डैम में मिला है बच्चे का शव : एसडीएम
एसडीएम रोहित राठौर ने शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे कौशल्या डैम से शव को निकाल लिया गया था। इसके बाद परिजनों ने शव की पहचान की है। उन्होंने बताया कि बच्चे की पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि शव को ढूंढने में एनडीआरएफ टीम की मदद ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed