{"_id":"5a70a3594f1c1bb2208b6437","slug":"121517331289-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांगरी में कूहल में गिरने से नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांगरी में कूहल में गिरने से नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
घराट का पानी रुकने से चला हादसे का पता
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
डांगरी पंचायत के कैरटो गांव में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की कूहल में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान मस्त राम पुत्र गोबीपुड़ा निवासी तहसील रोलवा, जिला राउटी आंचल नेपाल के रूप में हुई है। मस्त राम मेहनत मजदूरी का काम करता था और डांगरी पंचायत में ही किराये के मकान में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रह रहा था। सोमवार रात को जब वह अपने घर की तरफ आ रहा था तो पांव फिसलने से कूहल में जा गिरा। इसके बाद वह वहां से उठ नहीं पाया। काफी देर तक ठंडे पानी में पड़े रहने की वजह से उसकी रात को मौत हो गई। सुबह करीब साढ़े तीन बजे कूहल का पानी रुकने की वजह से घराट बंद हो गया। इसे देखने के लिए घराट संचालक और उसका साथी कूहल का मुआयना करते हुए हादसे वाली जगह पहुंचे तो उन्होंने मस्त राम को कूहल में फंसे देखा। इसके बाद पंचायत प्रधान और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया हैै। मामले के जांच अधिकारी मनोहर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टि में मस्त राम की कूहल में गिरना मौत की मुख्य वजह मानी जा रही है। बाकी मामले की छानबीन जारी है और जल्द ही इसका आगे का खुलासा किया जाएगा।