{"_id":"5a1456054f1c1b6e548be6c7","slug":"121511282181-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर सहित चोरों ने 4 जगह लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिव मंदिर सहित चोरों ने 4 जगह लगाई सेंध
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर से करीब दस किमी दूरी पर सोमवार देररात चोरों ने एक साथ चार जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसमें से चोर के हाथ एक जगह ही नगदी हाथ लगी। चोरों ने कोठो का शिव मंदिर कुंदला, आंगनबाड़ी केंद्र कोठो, रावमा स्कूल कोठो सहित साथ लगते एक निजी अस्पताल में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।
हालांकि इन सभी क्षेत्रों में से चोर के हाथों सिर्फ मंदिर के गल्ले की नकदी हाथ लगी। अन्य तीन क्षेत्रों में ताले तोड़ने के बाद सामान को इधर-उधर फैलाया है। इसकी सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर में लगे सीसीटीवी में शातिर चोर का चेहरा कैद हो गया है। इसकी फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर चोर को तलाशने का कार्य शुरू कर दिया है। रावामा स्कूल से तालों को तोड़ने वाली लोहे की किलबारी भी मिली है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। कोठो पंचायत के तहत चार जगह मंदिर सहित स्कूल के ताले टूटे हैं। इसमें शिव मंदिर के यज्ञ कुंड के पास स्थित मंदिर का ताला तोड़ कर चोर दानपात्र को उठाकर खेतों में ले गया। दानपात्र के ताले तोड़ने के बाद इसमें से करीब 20 हजार की नकदी चोर उड़ा ले गया। इसके बाद चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र में और एक निजी अस्पताल द्वारा बिछाई गई बिजली की तारों को चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने रावामा स्कूल के प्रिंसिपल कक्ष का ताला तोड़कर वहां से सामान उठाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान वहां पिछली तरफ रह रहे कामगार जाग गए। इसके बाद चोर वहां से भाग गए। मंदिर में लगे कैमरे में सुबह करीब 3 बजकर 31 मिनट में चोर मंदिर के पिछले वाले रास्ते से अंदर आता नजर आ रहा है। एसएचओ सोलन नवीन जांटा ने बताया कि कोठो के स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी थी कि कोठों पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में चोर ने चोरी वारदाताओं को अंजाम दिया है। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर कुंदला मंदिर से करीब 15 से 20 हजार की नगदी दानपात्र से गायब पाई है। इसमें चोर सीसीटीवी फुटेज में आ गया है। इसके बाद चोर ने कोठो स्कूल, आंगनबाड़ी और एक निजी स्कूल में सेंध मारी है।