{"_id":"5c3355c7bdec22570f348bd1","slug":"11546868167-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन-दाड़लाघाट मार्ग पर बस-ट्राले की टक्कर, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलन-दाड़लाघाट मार्ग पर बस-ट्राले की टक्कर, आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। सोलन-दाड़लाघाट मार्ग पर मधुबन क्षेत्र के समीप एक निजी बस और ट्राल ेकी टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। घटना सोमवार सुबह करीब साढे 11 बजे की है। बस अर्की से चाखड़ की ओर जा रही थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 को दी। इसमें पुलिस ने ट्राला चालक खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोलन-दाड़लाघाट मार्ग पर अर्की से चाखड़ की ओर जा रही बस की टक्कर मधुबन में एक ट्राले से हो गई जिसमें आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी। दोनों टीमों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अर्की अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान स्थानीय लोग भी वहां पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
हादसे में मोहित गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 4 अर्की, निशा ठाकुर पत्नी देवेंद्र ठाकुर निवासी अर्की, 17 वर्षीय जितेंद्र शर्मा पुत्र राम रतन वार्ड नंबर 6 अर्की, 35 वर्षीय राम निवास पुत्र रामसिंह निवासी शिमला ढली, 31 वर्षीय हीरा सिंह निवासी गांव समाना पारनू, मिलन गौतम पुत्र राम प्रसाद गौतम उम्र 24 वर्ष, पदमपुन पुत्र भीम बहादुर पुन 27 वर्षीय, गणेश पुन पुत्र भीम बहादुर पुन घायल हुए हैं।
विज्ञापन
इनका अर्की अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी जिसमें आठ लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्राला चालक किशोरी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई थी।