{"_id":"59ca7f6f4f1c1bcd538b492c","slug":"11506443119-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और डीजल टैंकर की टक्कर में एक गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और डीजल टैंकर की टक्कर में एक गंभीर घायल
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडाघाट (सोलन)। सोलन-शिमला एनएच पर कंडाघाट के पास कार और डीजल टैंकर की टक्कर में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार देर रात करीब 12 बजे की है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोलन-शिमला एचएच पर कंडाघाट पेट्रोल पंप के पास सोलन से की तरफ से आ रहे डीजल टैंकर की टक्कर सोलन की तरफ गलत दिशा में जा रही कार से हो गई। इसमें नाहन निवासी कार चालक प्रणय गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है।
स्थानीय लोगों की सहायता से कार चालक को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद चालक को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंडाघाट थाना के प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि कंडाघाट के पास कार और डीजल टैंकर की टक्कर में कार सवार गंभीर घायल हुआ है। इसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी रेफर कर दिया है। पुलिस की जांच में कार चालक की लापरवाही पाई गई है। पुलिस ने कार चालके के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।