फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जिला में तीन सड़क हादसों में दो महिला समेत एक युवक घायल

जिला में तीन सड़क हादसों में दो महिला समेत एक युवक घायल

Sun, 24 Feb 2019 06:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
तीन सड़क हादसों में दो महिलाएं और एक युवक घायल
विज्ञापन

सोलन, धर्मपुर और परवाणू में हादसे, तीनों वाहनों के चालकों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिले भर में अलग-अलग जगह हुए तीन सड़क हादसों में दो महिलाओं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया। पुलिस ने हादसों के बाद वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार विनोद कुमार निवासी गांव व डाकघर कुलहेड़ा, तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह और उसकी पत्नी वीना देवी अपनी कार से सलोगड़ा गए थे। वहां इसने कार को सड़क के किनारे खड़ा किया था। उसी समय शिमला से आ रही एक कार ने उसकी खड़ी कार को टक्कर मार दी। इससे कार में बैठी उसकी पत्नी को सिर में चोट लग गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दूसरे हादसे में थाना धर्मपुर के तहत विनोद ठाकुर निवासी गांव बडियार, डाकघर शक्तिघाट, तहसील कसौली ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर नगाली जा रहा था। करीब नौ बजे पट्टा मोड़ के पास सोलन से एक ऑल्टो कार ने ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया और उसकी टांग में चोटें आई हैं। एक अन्य हादसे में थाना परवाणू के तहत सतनाम सिंह निवासी कुराड़ी मोहल्ला, तहसील कालका, जिला पंचकुला हरियाणा ने बताया कि वह परवाणू बस स्टैंड पर चाय की रेहड़ी लगाता है। सुबह करीब साढ़े दस बजे जब वह अपनी रेहड़ी पर था, इसके सामने एक महिला बस से उतरी और ईएसआई अस्पताल जाने लगी। उसी दिशा में एक कार तेज गति से आई और महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला को चोटें आई हैं। पुलिस ने तीनों ने तीनों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने मामलों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed