फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ठोडो मैदान में युवक से पकड़े 1728 नशीले कैप्सूल

ठोडो मैदान में युवक से पकड़े 1728 नशीले कैप्सूल

Tue, 18 Sep 2018 06:48 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
ठोडो मैदान में युवक से पकड़े 1728 नशीले कैप्सूल
drugs

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। पुलिस के एसआईयू सेल ने सोलन में एक राहगीर से प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। भारी संख्या में कैप्सूल मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी कैप्सूल की सप्लाई लेकर कहां जा रहा था, इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी महीपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान जब टीम गश्त करते हुए ठोडो मैदान के समीप पहुंची तो एक युवक एक बैग लेकर बैठा था। पुलिस ने शक के आधार पर युवक से पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें 1728 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान सचिन कुमार पुत्र फेरू गांव रेड़ा माजरा हस्साना डाकघर टोड़ तहसील कैराणा जिला शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भादंसं की धारा 21 मादक पदार्थ एवं स्वापक औषधीय निवारक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी से कैप्सूल के संबंध में सभी राज खुलवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में पता लगाएगी कि आरोपी कैप्सूल लेकर कहां से आया और कहां जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed