{"_id":"5a919f834f1c1bbe218b4e4e","slug":"111519492995-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने वाले गृहरक्षक सम्मानित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलन में चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने वाले गृहरक्षक सम्मानित
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी मोहित चावला ने बांटे प्रशस्तिपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने शहर में सक्रिय चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने वाले दो गृह रक्षकों को सम्मानित किया है। मोहित चावला ने बताया कि भविष्य में बेहतर सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को इसी तर्ज पर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वो अपनी जिम्मेदारियां प्रमुखता के साथ निभाएंगे। बताया कि थाना सोलन में कार्यरत दोनों जवानों नरेंद्र कुमार और यशपाल धीमान 17 फरवरी की मध्यरात्रि बीट नंबर एक (खुंडीधार) में ड्यूटि पर थे। गश्त के दौरान एक युवक को शक के आधार पर वह पकड़कर थाना ले लाए। इससे पूछताछ की तो इसके पास से बरामद हुए सामान से पता चला कि यह युवक सोलन शहर की कई चोरियों में संलिप्त था। इससे विभिन्न मामलों में चोरी हुए सामान की बरामदगी भी की गई। इस युवक के खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन ने कार्रवाई कर चोरी के कई मामले सुलझाए। एसपी मोहित चावला ने बताया कि दोनों गृह रक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही चोरी के मामलों का खुलासा हो पाया है।