{"_id":"5a70a3614f1c1b8f268b7376","slug":"111517331297-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में वन्य प्राणी के अंगों अौर खालों की तस्करी का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी में वन्य प्राणी के अंगों अौर खालों की तस्करी का पर्दाफाश
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी ने वन्य प्राणियों की खाल और उनके अंगों को बेचने के गोरखधंधे में संलिप्त दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। इनसे तेंदुए की खाल और जानवरों के शरीर के अन्य हिस्से बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों को पकड़कर छानबीन शुरू कर दी है। यह दोनों भाई बद्दी के साथ लगते पड़ोसी राज्य हरियाणा की सीमा के पिंजौर के रहने वाले हैं। यह बद्दी बस अड्डे में तेंदुए की खाल और शरीर के अन्य अंगों को बेचने आए थे।
पुलिस टीम ने गश्त के दौरान इन्हें काबू करने में देर नहीं लगाई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी तेंदुए की खाल और उनके शरीर के अन्य हिस्सों के बेचने के धंधे में संलिप्त हैं। आरोपी राजू और रामपाल पुत्र दातिया राम निवासी पिंजौर, तहसील कालका, जिला पंचकूला हरियाणा को बद्दी बस अड्डे से पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तेंदुए की खाल और शरीर के कई अन्य अंग बरामद किए हैं। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने वाइल्ड लाइफ फॉरेस्ट एक्ट-51 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। यहां से इनका रिमांड हासिल किया जाएगा। इस दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ होगी कि यह गोरखधंधा कब से चल रहा है और कहां-कहां इनके गिरोह के सदस्यों के संपर्क है।
कार से अवैध शराब बरामद
बद्दी (सोलन)। पुलिस ने बद्दी के पास बिलांवाली में दुकानों पर किए जा रहे औचक निरीक्षण के दौरान करियाना स्टोर के आगे खड़ी एक गाड़ी से अवैध शराब बरामद की है। बिलांवाली में एक दुकान के आगे खड़ी कार की जब तलाशी ली तो उसमें से 39 बोतलें अंग्रेजी और 29 बोतलें देसी शराब की बरामद की है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने गगनदीप के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।