{"_id":"5a1301bd4f1c1bf2538be0aa","slug":"111511195069-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग प्रबंधन के खिलाफ गलत सूचना देने व लापरवाही पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उद्योग प्रबंधन के खिलाफ गलत सूचना देने व लापरवाही पर केस दर्ज
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। काम की तलाश में यूपी से यहां आए एक भाई की व्यथा से आहत हुई उसकी बहन ने पुलिस में उद्योग प्रबंधन के खिलाफ गलत सूचना देने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि उसका भाई एक उद्योग में काम करता है जहां वह काम करते हुए तीन मंजिल ऊपर से वह गिर गया। लेकिन उद्योग प्रबंधन ने इसका कारण सीढ़ियों से गिरना बताया। वहीं उसके भाई के पास तक उसे नहीं जाने दे रहे।
पुलिस में दर्ज तहरीर में रूपवती पत्नी उदल निवासी गांव फिरोजपुर बझा डाकघर गुलडिया तहसील दातागंज, जिला बदायूं उत्तरप्रदेश ने बताया कि उसका भाई गुड्डू एक साल से झाड़माजरी की एक कंपनी में बतौर हेल्पर काम करता है। तीस अक्तूबर को जब इसका भाई कंपनी की तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था तो कार्य के दौरान वह तीन मंजिल ऊपर से नीचे जा गिरा। कहा कि कंपनी प्रबंधन ने उसे एक निजी अस्पताल में यह कहकर दाखिल करवाया कि वह सीढ़ियों से गिरा है।
यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया। कंपनी ने वहां एक अस्पताल में उपचार करवाकर उसे कुंजाहल स्थित किराये के कमरे में रख दिया है जहां कंपनी का वर्कर इसके साथ रखा है। कहा कि जो उसे अपने भाई की देखभाल करने के लिए नहीं जाने देते हैं। रूपवती का आरोप है कि इस हादसे में उसके भाई की रीड़ की हड्डी और एक टांग दो जगह से टूट गई है जोकि कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही और झूठी जानकारी देने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले के हर पहलु की जांच की जा रही है।